भागलपुर, फरवरी 9 -- बांका। सुईया थाना क्षेत्र से अपहृत एक लड़की को सुईया पुलिस ने आनंदपुर पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया। अपहृत के भाई के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद लड़की को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...