बांका, मार्च 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से सीसी कैमरा चुराने वाले चोर छोटी जानकीपुर गांव के पवन कुमार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में गोपालपुर गांव के मृत्युंजय शर्मा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने घर की सुरक्षा के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। पिछले मंगलवार की रात में वह घर में सोए थे, बुधवार की सुबह उठने पर देखा कि घर की छत के उपर इंस्टॉल किया गया सीसीटीवी कैमरा गायब है। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की शाम में उन्हें अमरपुर बाजार के एक दुकानदार ने उन्हें सूचना दी कि एक युवक सीसीटीवी कैमरा बेचने के उद्देश्य से उनकी दुकान पर आया है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे तथा सिरियल...