बांका, मार्च 10 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। पहले राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने तथा अब अमरपुर समेत पूरे बिहार के सीओ के हड़ताल पर चले जाने से रैयतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सोमवार से सभी सीओ भी हड़ताल पर चले गए। इससे छात्र छात्राओं को जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के अलावा अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिपोर्ट करवाने में परेशानी हो रही है। हालांकि आरटीपीएस में आने वाले आवेदनों का निष्पादन बीडीओ द्वारा किया जा रहा है। लेकिन रैयतों के मोटेशन, परिमार्जन एवं जमीन नापी जैसे कार्य बाधित हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर में एक राजस्व कर्मचारी को अमरपुर के अलावा फुल्लीडुमर में तीन-तीन दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है तथा अंचल का काम का भार प...