बांका, मार्च 17 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया में आज सीएम नीतीश कुमार का आगमन हो रहा है। सूबे के मुखिया के दीदार के लिए बाजार से गांवों तक उत्सुकता का माहौल है। मुख्यमंत्री के आगमन ने पूरे क्षेत्र को सक्रिय कर दिया है, लेकिन इस सक्रियता के पीछे सबसे बड़ी धड़कन शिक्षा की है, विशेषकर बेटियों की शिक्षा की। कटोरिया में बनने वाला नया डिग्री कॉलेज क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का द्वार खोलेगा, लेकिन इसकी सबसे बड़ी रोशनी उन बेटियों के जीवन में पहुंचेगी, जिनके सपने अब तक स्थानीय स्तर पर कॉलेज नहीं होने के कारण अक्सर इंटर के बाद ही थम जाते थे। वर्षों से यहां हजारों छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, जिसका सबसे अधिक असर बेटियों की पढ़ाई पर पड़ा। कहते है कि एक पढ़ी-लिखी बेटी केवल डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.