बांका, सितम्बर 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बांका जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में निकला मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में' समेत कई नारे लगाए। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने चुनाव व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के प्रति अपनी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, फूंका पुतला वहीं समाहरणालय पहुंचने ...