भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। सिकंदरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील मंडल का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने मिलनसार स्वभाव और जनहित के कार्यों के लिए जाने जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...