भागलपुर, मार्च 5 -- बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम चान्दुआरी गांव के समीप की गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब सात लीटर देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान संजय टुडू, पिता ढीब्बा टुडू, ग्राम जरीडीह, थाना सिमलतला, जिला जमुई के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। बताया गया कि वह शराब लेकर कहीं जा रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।...