बांका, मई 12 -- बांका, निज संवाददाता। मंगलवार सुबह बांका के जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत सांप काटने से हो गई। यह भी पढ़ें- बांका : सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौतघटना का विवरण घटना तब हुई जब अहले सुबह 5 बजे देवनारायण चौधरी का पुत्र राजू जायसवाल तैयार होकर ट्यूशन पढ़ने के लिए निकलने से पुर्व कंघी करने के लिए कमरे में रखे बक्से के ऊपर से आईना उठाने गया था।तभी बक्से के नीचे से एक खरीश सांप ने उसे डंस लिया।हालांकि गांव के कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को जिंदा ही पकड़ लिया लेकिन इस बीच वे लोग मरीज राजू जायसवाल को अस्पताल लाने में काफी देरी कर चुके थे और ना ही एंबुलेंस बुलाई।अस्पताल में स्थिति जबतक बेहोश राजू जायसवाल को सदर अस्पताल बांका लाया गया,तब तब उसकी मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल के इमर...