बांका, मार्च 31 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। करझौंसा-जमदाहा मुख्य मार्ग पर जमदाहा ओपी क्षेत्र के तिलवारी के पास सड़क दुर्घटना में सोमवार को एक बाईक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी तिलवारी गांव का गिरधारी कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बाईक द्वारा बाजार की ओर से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के पास ही तेज रफ्तार के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे चालक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...