बांका, मार्च 17 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका आज मंगलवार को विकास और उम्मीदों के नए अध्याय का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब दो घंटे के दौरे पर जिले के कटोरिया आएंगे और क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य विकास योजनाओं की सौगात देंगे। शहर और आसपास का क्षेत्र सज-धज कर तैयार है, पंडाल, मंच और स्टॉल आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं, और स्थानीय लोग सीएम के स्वागत के लिए उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले में कुल 219 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 590.58 करोड़ रुपये है, जबकि 278 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत 117.84 करोड़ रुपये है। इनमें सड़क, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.