बांका, जुलाई 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार तथा कन्या मध्य विद्यालय के सभाकक्ष में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर एवं प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजितसम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ ने की। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रविश कुमार और बीडीओ अजेश कुमार ने सुरेश ठाकुर को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि श्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सराहनीय कार्य किए। उन्होंने उ...