भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में गुरुवार की रात एक युवक साली की शादी में शामिल होने जा रहा था, तभी रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- बांका : पुलिस गाड़ी की टक्कर से दादा-पोता घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...