बांका, जून 30 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लबोखर गांव से पिछले दिनों शादी की नीयत से भगाई गई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस मामले में बताया कि पुलिस ने अपहरण की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज होते ही लड़की की बारामदगी को लेकर उसके संभावित ठिकाना पर छापेमारी अभियान चलाया था। इसी कड़ी में रविवार को उसे सुईया थाना क्षेत्र के गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की लंका कुमारी को उसके बयान हेतु न्यायालय भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कांड के नामजद आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...