भागलपुर, मार्च 23 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में आज भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान देश के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार और जन समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नेताओं का कहना है कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...