भागलपुर, मार्च 2 -- बांका, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शंभूगंज थाना परिसर में आज जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष द्वारा की जाएगी, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होंगे। बैठक में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, डीजे के प्रयोग, अफवाहों पर रोक तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.