बांका, जून 22 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के कटोरिया बाजार में भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर ने एक निजी हेल्थ क्लिनिक मेडिकल हॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्लिनिक क्षेत्र के लोगों की सेवा का माध्यम और केंद्र बने, जहां आकर मरीज अच्छा महसूस करे एवं सेवा और अच्छे उपचार से स्वस्थ होकर जाए । उन्होंने संचालकों को सलाह देते हुए कहा कि आपका सेंटर व्यावसायिक गतिविधि नहीं बल्कि सेवा केंद्र के रूप में जाना जाए ऐसी शुभकामनाएँ है । कार्यक्रम में डॉ अमित महाजन,डॉ एस के सिंह,डॉ सुभाषचंद्र सिंह, बिपिन बिहारी सिंह ,अरविंद सिंह ,मिथिलेश सिंह, विजय सिंह ,लालमोहन यादव ,मुकेश यादव ,महेश शर्मा ,रामविलास सिंह ,सुमित मंडल, भूपेश सिंह ,सनी चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...