भागलपुर, मार्च 16 -- बांका। एक संवाददाता बांका जिले के क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान भक्ति का माहौल बना हुआ है। कथा के श्रवण के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है और वातावरण पूरी तरह भक्ति में डूबा रहता है। कथा वाचक द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित प्रसंग सुनाए जा रहे हैं, जिसे श्रद्धालु बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का भी प्रबंध किया गया है। शाम के समय भजन-कीर्तन से माहौल और भी भक्तिमय हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन से गांव में सकारात्मक माहौल बना है और लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...