बांका, मार्च 10 -- बांका, एक संवाददाता। जिला नियोजन पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि जिला नियोजनालय, बांका के द्वारा प्रखंडवार विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 10.03.2026 को अमरपुर प्रखंड परिसर, 13.03.2026 को बांका प्रखंड परिसर एवं 14.03.2026 को बेलहर प्रखंड परिसर में विशेष रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास या उससे अधिक तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक का जिला नियोजनालय, बांका में निबंधन होना अनिवार्य है। उक्त शिविर में आवेदकों का चयन नियोजकों द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, बांका के दूरभाष संख्या- 7759029055 पर संपर्क किया जा...