बांका : वज्रपात से गाय की मौत
बांका, जुलाई 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी के बरमनियां गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई।पीड़ित किसान अनुपलाल मंडल ने बताया कि शुक्रवार को अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ भीषण वज्रपात हुआ। इसी दौरान उनकी दुधारू भैंस आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुपलाल ने कहा कि यह गाय ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी, जिससे दूध बेचकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पीड़ित किसान ने स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से इस प्राकृतिक आपदा के एवज में उचित सरकारी मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें इस बड़े आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.