बांका, मई 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ बौंसी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लायन अध्यक्ष रितेश रंजन ने किया। बैठक में क्लब के वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम के गठन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमें लायन देवाशीष कुमार को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। लायन रितेश रंजन को सचिव तथा लायन मनीष केडिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में लायन सौरभ चौधरी, लायन शिव कुमार साह, लॉयन सुमित सुमन, लायन संजीव साह, लायन डॉ. आर. के. पोद्दार, लायन कौतुक बजाज, लायन अमित सिन्हा, लायन धनंजय साह, लायन संजय कुमार संजय तथा लायन संतोष साह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...