बांका, मार्च 31 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी प्रखंड नदी में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बौंसी के सांगा पंचायत अंतर्गत बुढ़वा तरी गांव में रविवार को चार साल का मासूम नदी में नहाने के दौरान लापता हो गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी सद्दाम अंसारी का पुत्र करीम अंसारी अपनी मां सोफिया के साथ नदी किनारे गया था। वहां पहले से कई बच्चे स्नान कर रहे थे। खेल-खेल में करीम भी पानी में उतर गया। कुछ ही देर बाद परिजनों को बच्चा नजर नहीं आया। लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में परिवार और ग्रामीणों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीण जमालुद्दीन ने बताया कि इन दिनों नदी पर जल छाजन का कार्य चल रहा है, जिससे पानी का स्तर स...