भागलपुर, फरवरी 3 -- बांका। क्षेत्र के रूदपैय गांव में प्रस्तावित महारूद्र यज्ञ की सफलता को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में आयोजन की तिथि, व्यवस्थाएं और जिम्मेदारियां तय की गईं। श्रद्धालुओं के ठहराव, भोजन, जलापूर्ति, स्वच्छता और सुरक्षा पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया। युवाओं को विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि महिलाओं ने प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था संभालने की बात कही। गांव में भक्ति का माहौल दिखा और लोगों ने कहा कि यज्ञ से आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.