भागलपुर, जनवरी 6 -- बांका। जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपोखर के समीप सोमवार की रात एक युवक की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखानी पोखर निवासी रमेश गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश गोस्वामी का शव सड़क किनारे स्थित एक पंक्चर दुकान में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर सजौर थाना पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...