बांका, जुलाई 5 -- बांका, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती रविवार को बांका स्थित लोजपा (रामविलास) जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती बेवी यादव ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि रामविलास पासवान देश के लोकप्रिय जननेता थे। उन्होंने जिस भी केंद्रीय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली, उसका विकास और कायाकल्प करने का कार्य किया। वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं समाज के वंचित वर्गों की आवाज थे और पूरे देश में उनकी अलग पहचान एवं सम्मान था। यह भी पढ़ें- Chapra News: रामविलास पासवान ...