बांका, जून 13 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में एक पोखर से करीब दो क्विंटल मछली चोरी कर ली, जबकि चोरी के दौरान जाल में ही फंसे रहने से करीब एक क्विंटल मछली की मौत भी हो गई। घटना मुरादपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के निजी पोखर की है, जो मुरादपुर नहर के समीप स्थित है। यह भी पढ़ें- रंजिशन तालाब में छोड़ा जहर, 16 हजार मछलियां मरीघटना का विवरण पीड़ित मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे में पोखर में जाल लगाकर बड़े पैमाने पर मछलियों की चोरी की। घटना की जानकारी उन्हें शुक्रवार की शाम उस समय हुई, जब वे प्रतिदिन की तरह पोखर में मछलियों को दाना डालने पहुंचे। इस दौरान पोखर के किनारे जाल लगा हुआ देखा गया। आसपास जांच करने पर पता चला कि अज्ञात लोगों ने करीब दो क्विं...