बांका, मार्च 31 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मनोज यादव (ग्राम बोड़ा, थाना सुईया) एवं ललन पुझार (ग्राम धाबा, थाना आनंदपुर) के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा दोनों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीने और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...