बांका, अप्रैल 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को बांका जिले में मौसम ने आम लोगों को बेहद सुहावना अनुभव कराया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव बादलों के संग लुकाछिपी खेलते नजर आए।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लोगों को राहत पहुंचाने में पछिया हवा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली इस हवा ने दिनभर मौसम को सुहाना बनाए रखा। जबकि मौसम प्रेमियों और सुबह-सुबह सैर पर निकले लोगों ने इस सुखद हवा का खूब आनंद लिया। इस दौरान सुबह के समय जिले में आर्द्रता का स्तर 60 से 80 प्रतिशत के बीच रहा, जबकि दोपहर में यह 25 से 30 प्रतिशत तक घट गया। आर्द्रता में इस उतार-चढ़ाव ने दिन को आरामदायक बनाए रखने में मदद की। वहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.