बांका, मई 4 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मोबाइल चोरी के शक में शनिवार की रात में दो युवकों को पीटकर जख्मी कर दिया। घायल युवक आशीष कुमार एवं गुड्डू कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई की शादी को लेकर परिवार के सभी लोग रात में गांव के शीतला मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गांव के ही दो युवक उनके पास आए तथा मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाने लगे। जब दोनों ने मोबाइल चोरी की बात से इंकार किया तो उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- बांका : मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों को पीटकर किया जख्मी घायलों ने थाना में आवेदन देने की बात कही है। यह भी पढ़ें- बांका में हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन ...