भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। कटोरिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय एवं करझोंसा विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता टीम भी सक्रिय रहेगी। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई के साथ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...