भागलपुर, मार्च 17 -- बांका, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटोरिया प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में 700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का लाभ जिलेवासियों को मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से बांका जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आम लोगों में भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.