बांका, दिसम्बर 16 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के कुसुमघट गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुलोचना देवी (पति पवन सिंह) एवं अनोज सिंह (पिता कमलाकांत सिंह) के रूप में की गई है। इस संबंध में अनोज सिंह ने गांव के ही पिंटू सिंह, मोहित सिंह, अभिषेक सिंह, कारू सिंह समेत आधे दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनोज सिंह के बयान के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.