बांका, अप्रैल 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। श्याम बाजार में मानवाधिकार सहायता संघ, बांका द्वारा जन-जागरूकता के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में हुई बैठक में लोगों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के लिए जिला अध्यक्ष ने आवश्यक निर्देश दिए और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अजय कुमार, पियूष कुमार झा, अमित कुमार, शरीफ कुमार, राजीव नयन सिंह, राकेश चंद्र राय सहित संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...