बांका, मार्च 10 -- बांका, निज संवाददाता। सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नारको कोडिनेशन सेंटर से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध छापेमारी एवं उनके गतिविधियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मादक पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध आम जन को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार अभियान चलाने एवं जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम की योजना बनाने तथा उसे लागू करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिले में स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का पर्यवेक्षण करने का निर्देश एवं शहरी क्षेत्र के तस्करी क्षेत्र को चिन्हित कर सभी थाना अध्यक्ष को सूची बार विवरणी से संबंधित अनुमंडल पुलिस प...