बांका : महिला पर चोरी का आरोप लगाकर सरेआम की लाठी से पिटाई
भागलपुर, जून 18 -- बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका, निज संवाददाता। बांका बाजार में एक महिला की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।उक्त वीडियो बांका के शिवाजी चौक के समीप आनन्दकोलनी के पास का है।वायरल वीडियो में एक युवक महिला को लाठी से पीटते दिख रहा है।बताया जाता है कि युवक ने बुजुर्ग महिला पर उसके किराना दुकान से सर्फ के पैकेट की चोरी का इल्ज़ाम लगाकर मारपीट करना शुरु कर दिया।जिससे महिला सड़क किनारे बेसुध होकर गिर गई।इस तरह के अमानवीय कृत्य का स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विरोध किया तो गुस्सैल दुकानदार ने लाठी चलाना बंद किया।जिसके यह भी पढ़ें- बांका : महिला पर चोरी का आरोप लगाकर सरेआम की लाठी से पिटाई बाद लोगों ने वृद्ध महिला को उठाकर पानी पिलाया और घर भेज दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.