बांका, फरवरी 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के पांच पैक्सों में होने वाले चुनाव में महादेवपुर पैक्स का चुनाव बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने रद्द कर दिया है। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रतीक राज ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि मतदाता सूची विवाद के कारण इस पैक्स में अगले आदेश तक चुनाव रद्द किया जाता है। निर्वाचन कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी इसकी सूचना अभ्यर्थियों को पत्र द्वारा दी जाएगी तथा इसका प्रचार-प्रसार भी करेंगे। इधर प्रखंड के पवई, बैजूडीह एवं भदरिया पैक्स में शुक्रवार को चुनाव होगा। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.