भागलपुर, जनवरी 30 -- बांका। बांका जिले के धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सेवा का प्रतीक है, जिनसे आज भी समाज को दिशा मिलती है। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। उपस्थित कर्मियों ने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

हिं...