भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के खेसर में मजदूर दिवस के अवसर पर साहित्य परिषद के तत्वावधान में एक भव्य जिलास्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मजदूरों के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई कवियों ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और श्रमिकों की समस्याओं पर भी अपनी बेबाक राय रखी। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जमुई : दुनिया के मजदूरों एक हों के आह्वान के बीच मनाया गया मजदूर दिवस अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.