भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। मंदार महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों की संख्या में वनवासी और श्रद्धालु मडराक पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद अब मंदार पर्वत की परिक्रमा शुरू होगी। महाकुंभ को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदार महाकुंभ से उनकी आस्था जुड़ी है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...