भागलपुर, जनवरी 30 -- बांका। बांका जिले के भीखनपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्रीनारायण शर्मा सलिल एवं उनके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...