भागलपुर, मार्च 19 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के मकेसर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरेंगे। इसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक प्रतिदिन कथा व प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक भाग लेंगे। गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। प्रशासन से भी सहयोग की मांग की गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की...