भागलपुर, जनवरी 6 -- बांका। जिले के भदरिया गांव में सोमवार की रात घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ पी लेने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार महिला का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से और तनाव में आकर यह कदम उठाया। महिला की हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...