भागलपुर, मार्च 6 -- बांका। एक संवाददाता बौसी में मारवाड़ी समाज द्वारा पारंपरिक बसुआ पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बसुआ पर्व के अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। मारवाड़ी समाज के लोग इस दिन भगवान की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। बौसी बाजार और आसपास के इलाकों में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज के लोगों ने बताया कि यह पर्व वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जाता रहा है और इसमें समाज के सभी लोग एकजुट होकर भाग लेते हैं। पर्व के दौरान प्रसाद वितरण और सामूहिक मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...