भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। बौसी मेला में लगे मनोरंजन के साधनों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। झूला, ब्रेक डांस, नाव झूला, ड्रैगन और बच्चों के खेल साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दूर-दराज से आए लोग परिवार के साथ मेले का आनंद ले रहे हैं। खासकर शाम होते ही मनोरंजन क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ जाती है। बच्चे, युवा और महिलाएं सभी झूलों का लुत्फ उठा रहे हैं। मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार मनोरंजन साधनों पर अच्छी आमदनी हो रही है। मेला क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.