बांका, जून 22 -- फुल्लीडुमर, निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड की कैथा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 बेला में स्थित सामुदायिक भवन की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय युवाओं ने भवन में भूसा रखे जाने और इसके रखरखाव की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया है।ग्रामीणों में रूपेश यादव, गौतम मांझी, दिलीप मांझी, निलेश यादव, संतोष यादव, अंकित यादव, दिलीप यादव एवं प्रसेनजित यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण वर्ष 1999 में तत्कालीन मंत्री सुरेंद्र सिंह की विधायक निधि से कराया गया था। भवन का उपयोग पंचायत आम निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्र के रूप में भी किया जाता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से भवन की मरम्मत नहीं होने के कारण यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वर्तमान में भवन का उपयोग सार्वजनिक...