बांका, मई 12 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरो पंचायत अंतर्गत बाराबांध बेलाटीकर गांव में मंगलवार को गांव निवासी दीपक मांझी की 25 वर्षीय पत्नी गुंजन देवी की पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया है।घटना की सूचना मिलने क़े साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की। यह भी पढ़ें- बांका : बेलाटीकर गांव में संदेहास्पद स्थिति में महिला क़ी मौतमामले की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। संदेहास्पद स्थिति में मिले महिला क़े शव को लेकर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से मौत होने क़ी बात कही। इस संदर्भ में मृतका के भाई झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र के वीरसन्नी गांव निवासी विभाष मांझी के बयान पर धोरैया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।परिवार की जानकारी पुलिस के मुताबिक ,मृ...