भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। बेलहर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। यज्ञ की शुरुआत से पूर्व सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर भाग लेंगी। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी, जहां विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, प्रवचन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं तथा पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्...