भागलपुर, अप्रैल 8 -- प्रवीण की रिपोर्ट बेलहर।बांका। बेलहर के झामा मैदान में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट की गयी है, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग यज्ञ में भाग लेने पहुंच रहे हैं। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी है। आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ के समापन तक प्रतिदिन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.