भागलपुर, फरवरी 10 -- बेलहर। साहबगंज बाजार में शिव शक्ति भक्त समिति द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। समिति के सदस्य भंडारा, जलाभिषेक, कीर्तन और रात्रि जागरण की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास मार्ग अलग किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की योजना बनाई गई है। दुकानदार भी पर्व को लेकर उत्साहित हैं और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...