भागलपुर, मार्च 18 -- बांका। एक संवाददाता जिले के धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर बेलडीहा गांव के समीप स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.