बांका, जून 27 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के करसानी की होनहार बिटिया स्वयं प्रभा के 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में बीडीओ के पद पर सफलता मिलने पर ग्रामीणों ने प्रतिभा सम्मान यात्रा निकाली। शुक्रवार गांव से यात्रा निकलकर रजौन बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। यहां सरदार बल्लभ भाई पटेल सहित संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर व जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर स्वयं प्रभा ने माल्यार्पण किया। इस दौरान बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। यह भी पढ़ें- बांका : बीडीओ बनी स्वयं प्रभा के सम्मान में ग्रामीणों ने निकाली प्रतिभा सम्मान यात्राप्रतिभा सम्मान यात्रा प्रतिभा सम्मान यात्रा के के दौरान स्वयं प्रभा खुली वाहन में खड़ी होकर लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर कर रही थी। रजौन प्रखंड के दो चचेरे भाई बहनों ने आरडीओ/बीडीओ के पद पर चयनित होकर...